गुरुवार, सितंबर 17

हंगामा है क्यों बरपा ?

राहुल बाबा के ट्रेन पर पथराव क्या हुआ... इसके आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष दस्ते की नियुक्ति कर दी गई...ट्रेन के गार्ड ने भी अपनी सतर्कता दिखाते हुए बताया कि उसने चार युवकों को ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए देखा था.. साथ ही उसने ये भी बताया कि उसने पत्थर फेंक रहे युवकों को मना भी किया था...शताब्दी ट्रेन के इस गार्ड महाशय की चौकसी देखकर ऐसा लगता है जैसे भारतीय रेलवे सुधर गया है.. लेकिन याद कीजिए कुछ दिन पुरानी बात जब बिहार में एक ट्रेन में घुसकर कुछ लोगों ने एक पूरी बोगी के यात्रियों को लूट लिया था... और अगर इससे कुछ दिन और पहले की बात करें तो एक पूरी ट्रेन को कुछ लोगों ने रोककर आग के हवाले कर दिया था...ऐसी घटनाओं को याद करने बैठा जाए तो एक के बाद एक ना जाने कितनी घटनाएं स्मृति पटल पर दस्तक देती चली जाएगी...

लेकिन इन मामलों में ना तो गार्ड चौकस था और ना ही रेलवे सुरक्षा बल.. पर जब बात राहुल बाबा की हो तो पूरी चौकसी तो बरतनी ही पड़ती है.. क्यों कि राहुल बाबा भले ही दलितों के घर में खाते हों... और शताब्दी में बैठकर आम लोगों के साथ रेल यात्रा करते हों.. पर ऐसा करने से कोई आम आदमी तो हो नहीं जाता... प्रशासन के बाबुओं को भी ये पता है.. शायद यही वजह है कि वो राहुल बाबा को आम आदमी समझने की भूल नहीं करना चाहते हैं.. और वो पथराव जैसी छोटी बात को भी तूल देने में लगे हुए हैं... रही बात कांग्रेस के किफायत अभियान की तो... शायद कांग्रेसी ये भूल जाते हैं कि जब वो इकॉनॉमी क्लास में या फिर रेल से यात्रा करते हैं तो उनके आसपास की सीट उनके सुरक्षाकर्मियों के लिए रिजर्व की जाती है... और अगर इस पूरे खर्चे को जोड़ा जाए तो वो बिजनेस क्लास से कहीं ज़्यादा महंगा साबित होता है... और आम आदमियों को इससे परेशानी होती है वो अलग... ऐसे में अगर राहुल बाबा और सोनिया जी आम आदमियों के बारे में सोचना चाहती हैं तो उन्हे आम आदमियों के दिल के बजाए पेट का ख्याल करना चाहिए... क्यों कि अगर वो बिजनेस क्लास में ही बैठकर लोककल्याण के बारे में बेहतर योजनाएं तैयार कर पाएं तो इससे आम आदमियों का भला होगा.. बजाए इसके कि आम आदमियों के साथ सफर करके पूरा ध्यान उनकी सहानुभूति बटोरने में लगा रहे

2 टिप्‍पणियां:

  1. यह्वी तो दुर्भाग्य है इस देश का, कुछ बहुत चालाक लोग सदियों से हिन्दुस्तानियों को इसी तरह मूर्ख बना रहे है ! अगर ऐसा ड्रामा नहीं करेंगे तो इन्हें जेड़ प्लस सिक्यूरिटी कैसे मिलेगी ? ये हैलीकॉप्टर से कैसे उडेंगे ?

    जवाब देंहटाएं
  2. पता चला है कि राहुल बाबा की ट्रेन पर शरारती बच्चों ने पत्थर फेंके जो हर ट्रेन पर फेंकते हैं - अब ?

    जवाब देंहटाएं